कार्लोस स्कूटर चलाता है। वह बहुत तेज़ चलाता है।
Carlos rides a scooter. He rides fast.
सड़क पर पानी है। सड़क फिसलन भरी है।
There is water on the road. The road is slippery.
वह स्कूटर का नियंत्रण खो देता है और गिर जाता है।
He loses control of the scooter and falls off.
कार्लोस को बहुत चोट आती है।
Carlos is badly hurt.
एक महिला एम्बुलेंस बुलाती है। “एक दुर्घटना हुई है। जल्दी आओ!”
A woman calls for an ambulance. “There has been an accident. Come quickly!”
एम्बुलेंस बहुत जल्दी आ जाती है।
The ambulance comes very quickly.
दो लोग कार्लोस को स्ट्रेचर पर लिटा देते हैं।
Two men put Carlos on a stretcher.
वे कार्लोस को एम्बुलेंस में चढ़ाते हैं।
They lift Carlos into the ambulance.
एम्बुलेंस अस्पताल जाती है।
The ambulance drives to the hospital.
एक नर्स कार्लोस को अस्पताल के अंदर ले जाती है।
A nurse takes Carlos into the hospital.
कार्लोस की टाँग में बहुत दर्द है, और वह चिंतित है।
Carlos’s leg hurts a lot, and he is worried.
दो चिकित्सक उसकी टांग का उपचार करते हैं।
Two doctors operate on his leg.
उसके माता-पिता उससे मिलने जाते हैं। वे उससे पूछते हैं कि दुर्घटना कैसे हुई।
His parents visit him. They ask him how the accident happened.
वे उसे घर ले जाते हैं। कार्लोस बैसाखी की मदद से चल रहा है।
They drive him home. Carlos is using crutches.