Ladda ner PDF
Tillbaka till listan med berättelser

पति के रूप में एक वृद्ध आदमी

Skriven av Aranya

Illustrerad av Sunniva Høiby-Øiset

Översatt av Pratibha Singh

Uppläst av Sunny Sinha

Språk hindi

Nivå Nivå 5

Läs hela berättelsen

Reading speed

Automatisk avspälning


मुझे लगा कि नार्वे के पुरुष दुनिया के सबसे अच्छे पुरुष होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है! उस आदमी से मिलने से पहले जो मेरा पति बन गया, मैं बैंकॉक में एक कारखाने में काम किया करती थी, और वह पटाया में रहता था। हम इंटरनेट के माध्यम से मिले और धीरे धीरे एक कपल बन गए।


कुछ समय बाद हमने शादी का फ़ैसला किया। मैं एक गरीब घर से आती हूँ, इसलिए एक विदेशी पति जो मेरे परिवार की देखभाल कर सकता था, उससे शादी करने का एक यह भी एक कारण था।


हम नॉर्वे चले गए, और मैंने नार्वेजियन सीखने के लिए स्कूल जाना शुरू कर दिया। यह एक मुश्किल समय था। मेरे पास ड्राइवर लाइसेंस नहीं था, और मेरे पति को मुझे स्कूल ले जाना पड़ता था, मेरा इंतजार करना पड़ता था, और वापस ड्राइव करना पड़ता था। हर जगह पहुँचने में एक-एक घंटा लग जाता था। कुछ दिनों बाद हम पास में ही रहने लगे, लेकिन फिर भी उसने ज़ोर दिया कि मुझे स्कूल वही ले जाएगा । वह नहीं चाहता था कि मैं अकेली जाऊँ।


नॉर्वे आने के बाद से मेरे पास शायद ही कभी पैसे रहे होंगे। एक बार, मेरे पति ने मुझे दोपहर के भोजन के लिए पैसे दिए, लेकिन चूँकि मेरे पास पैसे बहुत कम थे, तो मैंने उन पैसों को अपने पास ही रख लिया। स्कूल में मेरे दोस्त नौकरी पाने में मेरी मदद करना चाहते हैं, लेकिन मेरे पति ने कहा कि मैं नौकरी नहीं कर सकती। वह सोचता है कि मेरे लिए क्लीनर का काम सही नहीं है।


इसके बजाय उसके पास मेरे लिए एक और काम था – एक गैरेज बनाना। वह मेरा बॉस था और मैंने उसके हिसाब से सब कुछ किया। वह ख़ुद ज़्यादा कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि वह बीमार था। उसने मुझे गैरेज बनाने के कोई पैसे नहीं दिए।


एक दिन उसने कहा कि घर पर अकेले रहते रहते वह ऊब चुका है, इसलिए उसने फ़ैसला किया कि हमें एक कुत्ता पाल लेना चाहिए। मुझे कुत्ता नहीं चाहिए था क्योंकि मैं स्कूल के बाद थक जाती थी और मुझे गृहकार्य करना होता था। उसने कहा कि वह हर दिन कुत्ते को टहलाएगा लेकिन अंत में मुझे कुत्ते और मेरे बूढ़े पति दोनों का ख्याल रखना पड़ा।


मुझे नहीं पता कि भविष्य क्या लेकर आएगा। मेरी योजना दूसरे स्कूल जाने की है, लेकिन मेरा पति नहीं चाहता कि मैं ऐसा करूँ। वह मेरे लिए इसे और मुश्किल बनाने के लिए कहीं दूर शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। मैं विरोध करना चाहती हूँ, लेकिन मुझे नहीं पता कि कैसे। एक पति के रूप में एक वृद्ध आदमी के साथ विदेश में रहना इतना आसान नहीं है जितना मैंने सोचा था।


Skriven av: Aranya
Illustrerad av: Sunniva Høiby-Øiset
Översatt av: Pratibha Singh
Uppläst av: Sunny Sinha
Språk: hindi
Nivå: Nivå 5
Creative Commons Licens
Detta verk är licensierat under en Creative Commons Erkännande 4.0 Internationell Licens.
Valmöjligheter
Tillbaka till listan med berättelser Ladda ner PDF