ダウンロード(PDF)
物語のリストに戻る

जन्म देना 出産

作者 LIDA Norge

絵 Sara Dorthea Johannesen

翻訳 Pratibha Singh

朗読 Sunny Sinha

言語 ヒンディー語

レベル レベル 4

物語全体の朗読

読書速度

物語の自動再生


सेलामावित 29 साल की है। उसने अपने पहले बच्चे को इरिट्रिया में जन्म दिया। उसको और उसके परिवार को वहाँ मुश्किल समय झेलना पड़ा, इसलिए उन्होंने इटली जाने का निर्णय किया।

セラマウィットは29歳。彼女はエリトリアで1人目の子を出産しました。エリトリアでの生活は苦しく、一家はイタリアへ移ることにしました。


इंगा ने 19 साल की होने से कुछ समय पहले ही अपना घर छोड़ दिया। वह नॉर्वे चली गई और उसने वहाँ अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

インガは19歳になる直前に家を出ました。彼女はノルウェーに引っ越し、その後1人目の子供を授かりました。


जब सेलामावित अपने दूसरे बच्चे के लिए गर्भवती हुई, तो उसने सोचा कि दूसरे देश में बच्चे को जन्म देना कैसा होगा।

2人目の子を妊娠したセラマウィットは、「母国以外での出産ってどんな感じなんだろう」と考えました。


सेलामावित और इंगा विभिन्न पृष्ठभूमि से आते हैं। सेलामावित सुरक्षित महसूस करती थी क्योंकि उसे जन्म देने का अनुभव था। इंगा ने अपनी माँ से जन्म देने के बारे में बात की।

彼女たち2人の人生経験には違いがあります。セラマウィットは出産の経験があるので安心できました。インガは出産について母親に相談しました。


दोनों महिलाओं ने सुना था कि अधिकांश यूरोपीय देशों में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल का अधिकार है। इसका मतलब है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान मदद मिलेगी। जैसे ही उसे पता चला कि वह गर्भवती है, सेलामावित ने अपने डॉक्टर से मिलने का समय लिया। सेलामावित का पति उसे डॉक्टर के पास ले गया।

2人とも、ヨーロッパのほとんどの国において、妊婦には産前ケアを受ける権利があることを聞いていました。つまり、妊娠中のサポートを受けることができるのです。セラマウィットは妊娠に気づくとすぐに病院を予約し、夫の運転で病院に行きました。


डॉक्टर ने कुछ परीक्षण किए और पता चला कि सेलामावित को एक प्रकार का मधुमेह था जो कुछ गर्भवती महिलाओं को होता है। उसे स्वस्थ भोजन और व्यायाम करना था। सेलामावित खुश थी कि अपने बच्चे के बीमार होने से पहले ही वह डॉक्टर के पास चली गई थी।

医師による検査の結果、セラマウィットは妊娠糖尿病と診断されました。そのため、彼女には健康的な食事と運動が必要でした。セラマウィットは、自分と赤ちゃんが病気になる前に、早めに医師の診察を受けてよかったと思いました。


जब इंगा के पड़ोसी ने सुना कि वह बच्चा पैदा करने की सोच रही है, तो उस पड़ोसी ने उसे गर्भवती होते ही डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। इस तरह वह सुनिश्चित कर सकती थी कि वह और उसका बच्चा स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने उसे फ़ॉलिक एसिड लेने के लिए कहा, जो गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण विटामिन है।

インガが赤ちゃんをほしがっていると聞いた近所の人は、彼女と赤ちゃんの健康のため、妊娠したらすぐに医師の診察を受けるように言いました。医師は、妊婦にとって重要なビタミンである葉酸を摂取するようインガに言いました。


इंगा और उसके डॉक्टर ने सहमति व्यक्त की कि वह अपनी गर्भावस्था के दौरान नियमित जाँच के लिए एक दाई से मिलेगी। दाई ने उसे भोजन और आराम के बारे में सलाह दी, और ख़ुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी दी।

インガと医師は、妊娠中に助産師による定期検診を受けることに同意しました。助産師は、食事や休息に関するアドバイスや、自分と赤ちゃんの安全と健康を保つ方法についての情報をくれました。


दोनों महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। सेलामावित को एक और बेटा मिला, जबकि इंगा को एक बेटी। उनके पति बहुत गर्व महसूस कर रहे थे, और उन्होंने सभी को बताया कि उन्हें अपनी सबल पत्नियों और स्वस्थ बच्चों के बारे में पता था।

2人とも元気な赤ちゃんを出産しました。セラマウィットには2人目の男の子が、インガには女の子が授かりました。彼女たちの夫は誇らしげに、強く健康な妻と元気な子供たちのことを知人に話しました。


作者: LIDA Norge
絵: Sara Dorthea Johannesen
翻訳: Pratibha Singh
朗読: Sunny Sinha
言語: ヒンディー語
レベル: レベル 4
クリエイティブ・コモンズのライセンス
この作品はクリエイティブ・コモンズ クリエイティブ・コモンズ 表示 4.0 非移植 ライセンスの下に提供されています。
オプション
物語のリストに戻る ダウンロード(PDF)